शर्मनाक : प्रेमजाल में फंसाकर देवर ने होने वाली भाभी से दुष्कर्म कर की हत्या, फिर झाड़ी के नीचे दफना दिया, महीने भर बाद ऐसे हुआ खुलासा

पटना. एक शर्मसार करने वाली खबर सामने आयी है। अरवल के एक युवक ने अपनी होने वाली भाभी को प्रेम जाल में फंसाकर पहले शारीरिक संबंध बनाया। उसके बाद हत्या कर उसके शव को झाड़ी में जमीन के अंदर छुपा दिया। मामला का खुलासा महीने भर बाद हुआ। घटना का पर्दाफाश करते हुए अरवल पुलिस ने लड़की का शव सड़ी गली हालत में पटना के जानीपुर से बरामद कर लिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि अरवल की रहने वाली लड़की का विवाह दो माह पूर्व एक युवक से तय हुई थी। लड़का आर्मी में क्लर्क के पद पर जॉइन किया था। शादी की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। फरवरी माह में शादी होनी तय थी। इस बीच लड़का के परिजनों ने लड़की वालों से शादी करने में आनाकानी शुरू कर दी। इस बीच लड़के के भाई ने लड़की से फोन पर बात करनी शुरू कर दी। फिर आरोपी ने लड़की को मिलने के लिए अरवल बाजार बुलाया। इस बीच आरोपी लड़की को लेकर अपने साथ जहानाबाद एक होटल में चला गया। होटल में ले जाने के बाद उसने लड़की के साथ संबंध बनाया। इसके बाद लड़की का गला घोटकर हत्या कर दी और शव को लेकर पटना के जानीपुर में झाड़ी के नीची दफना दिया।
अरवल पुलिस के अनुसार घटना के दूसरे दिन आरोपी ने 10 किलो नमक लाकर साक्ष्य मिटाने के लिए लड़की के शव पर पूरी तरह छिड़क दिया। इस बीच लगभग डेढ़ महीने तक लड़की का शव वही पड़ा रहा। इसके बाद लड़की के पिता ने अरवल थाने में अपनी बेटी के अचानक लापता होने का मामला दर्ज कराया। इस मामले में लड़का के भाई पर लापता करने का आरोप लगाया। बुधवार की रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी पूछताछ की तो उसने घटना की पूरी जानकारी पुलिस को बता दी।