सम्राट अशोक की जयंती : नीतीश कुमार ने बता दिया चक्रवर्ती सम्राट अशोक का असली जन्मदिन, भाजपा को पढ़ाया पाठ

PATNA : बिहार में सम्राट अशोक की जयंती मनाने को लेकर भाजपा और जदयू आमने सामने हैं। जहां बीते शुक्रवार को बीजेपी ने सम्राट अशोक की जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। वहीं आज जदयू भी सम्राट अशोक की जयंती मनाई जा रही है। ऐसे में सवाल यह है कि सम्राट अशोक की असली जंयती कब है। जिस पर सीएम नीतीश कुमार ने साफ बता दिया है कि क्यों आज के दिन सम्राट अशोक का जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने इशारों-इशारों में ही बीजेपी को सम्राट अशोक को ज्ञान का पाठ भी पढ़ा दिया। इस दौरान सीएम नीतीश ने अगले साल से सम्राट अशोक की जयंती को राजकीय समारोह के रूप में मनाने की घोषणा की।
भारत के चक्रवर्ती सम्राट की जयंती पर पटना के गांधी मैदान स्थित अशोक कन्वेंसन सेंटर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि सम्राट अशोक का असली जयंती आज ही मनाई जाती है। उन्होंने बताया कि इतिहास में कहीं भी सम्राट अशोक का जन्म कब हुआ, इसका प्रमाण नहीं है। इसके लिए हमलोंगो ने कई इतिहास के विशेषज्ञों से जानकारी हासिल की। जिसमें यही जानकारी सामने आई कि रामनवमी के अष्टमी के दिन ही अशोक को जयंती की चर्चा है। ऐसे में हम लोगों ने भी इसी दिन को ही उनकी जयंती का दिन मान लिया।
और किसी दिन का मायने नहीं
हालांकि सीएम ने बीजेपी का नाम नहीं लिया, लेकिन जिस तरह से कल बीजेपी की तरफ से सम्राट अशोक का जंयती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, उसके बाद नीतीश कुमार ने आज साफ कर दिया कि किसी भी दिन जयंती मनाना सम्राट अशोक के साथ सही श्रद्धांजलि नहीं है। उन्होंने बताया कि अष्टमी के दिन सम्राट अशोक की जयंती मनाई जाती है। इसलिए आज के दिन ही सरकार की तरफ से अवकाश की घोषणा की गई है। बिहार में एनडीए और भाजपा के बीच सम्राट अशोक को लेकर जंग छिड़ी हुई है। दोनों पार्टियों द्वारा सम्राट अशोक के नाम पर अपनी राजनीति साधने की कोशिश में जुटी है।