Bihar Officer Transfer: बिहार प्रशासनिक सेवा में 16 अधिकारियों का तबादला, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
Bihar Officer Transfer: बिहार प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर पदस्थापन से संबंधित पूरी जानकारी साझा की है।

Bihar Officer Transfer: बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को 16 प्रशासनिक अधिकारियों की नई पदस्थापना से संबंधित अधिसूचना जारी की है। इन अधिकारियों को विभिन्न विभागों और जिलों में नई जिम्मेदारी दी गई है, जिससे प्रशासनिक कार्यों में गति और पारदर्शिता आने की संभावना है।
प्रमुख बदलाव: विभाग और जिलेवार नई जिम्मेदारियां
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग: राजीव कुमार सिंह (अपर समाहर्ता, बेतिया) को अपर सचिव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग बनाया गया है।
जल संसाधन विभाग: कुमार देवेंद्र प्रौज्जवल, नगर आयुक्त, समस्तीपुर को अपर सचिव बनाया गया।
अजय कुमार, संयुक्त सचिव, बिहार कर्मचारी चयन आयोग को संयुक्त सचिव, जल संसाधन विभाग नियुक्त किया गया।
विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग
कुमार सिद्धार्थ को संयुक्त सचिव, विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग नियुक्त किया गया है।मंजीत कुमार, अपर समाहर्ता, नालंदा को भी संयुक्त सचिव, विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग का प्रभार सौंपा गया।
जिलों में उप विकास आयुक्त और भू अर्जन पदाधिकारी की नई नियुक्तियां
उप विकास आयुक्त
सुमन प्रसाद साह को मधुबनी में
स्वप्निल को दरभंगा में
संदीप कुमार को समस्तीपुर में उप विकास आयुक्त के रूप में तैनात किया गया है।
भू अर्जन पदाधिकारी
संजीव कुमार सिंह, पूर्व में गोपालगंज में, अब सारण में प्रवीण कुमार, पूर्व में भूमि सुधार उप समाहर्ता, अरवल, अब जिला भू अर्जन पदाधिकारी, समस्तीपुर होंगे।
विशेष कार्य पदाधिकारी और सचिवालय पदस्थापन
कुमार ओमकेश्वर को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है।गोपाल कुमार और अश्विनी कुमार को बिहार विकास मिशन में विशेष कार्य पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।
पंचायती राज और अन्य विभागों में फेरबदल
प्रियव्रत रंजन, छपरा सदर में भूमि सुधार उप समाहर्ता थे, अब जिला पंचायती राज पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर बनाए गए हैं। ब्रजेश कुमार, अपर समाहर्ता, जहानाबाद से समस्तीपुर स्थानांतरित हुए हैं।