बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, ताबड़तोड़ हुई फायरिंग, दो को लगी गोली

बेगूसराय में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, ताबड़तोड़ हुई फायरिंग, दो को लगी गोली

बेगूसराय. जिले में अपराधी को पकड़ने गई पुलिस पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस गोलीबारी में दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां दोनों का इलाज चल रहा है। गोली चलने के बाद काफी देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना बलिया थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव की है।

घायल दोनों युवकों की पहचान तुलसीपुर गांव के रहने वाले मनोज यादव के पुत्र शिवम कुमार और दयानंद यादव के पुत्र विशु कुमार के रूप में की गई है। पुलिस के मुताबिक अपराधी बाइक चोरी कर फरार हो रहा था, तभी इसकी सूचना बलिया थाने पुलिस को लगी। इसी दौरान अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस ने उसका पीछे किया। पीछा करते देख अपराधियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस के द्वारा भी अपराधी पर फायरिंग की गई। इसी क्रम में पर शिवम कुमार एवं विशु कुमार को गोली लग गई।

मिली जानकारी के अनुसार लावारिस बाइक लाने टाइगर मोबाइल की पुलिस गई थी। यहां पहुंचते ही बदमाशों ने टाइगर मोबाइल पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान किशोरों को गोली लगी है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों को चिन्हित कर लिया गया है, जिसमें से एक अपराधी आर्म्स एक्ट का आरोपी है। थाने की पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी में जुट गई है।

Suggested News