बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नोटों की गड्डी पर सोने वाला इंजीनियर सुरेश अब बन गया कैदी नंबर- 9073,पहली रात फर्श पर नहीं आई नींद..

नोटों की गड्डी पर सोने वाला इंजीनियर सुरेश अब बन गया कैदी नंबर- 9073,पहली रात फर्श पर नहीं आई नींद..

पटनाः नोटों की गड्डी पर सोने वाला पथ निर्माण विभाग का इंजीनियर अब बेउर जेल का कैदी नंबर-9071 बन गया है।पैसों के बंड़ल पर सोने वाले इंजीनियर की स्वार्थ लिप्सा ने उसे हवालात पहुंचा दिया और पहली रात फर्श पर सोना पड़ा। अपने बिछावन के नीचे करोड़ों रू रखकर सोने वाले इंजीनियर सुरेश प्रसाद को पहली रात फर्श पर नींद नहीं आयी।

जेल सूत्रों ने बताया कि घूसखोर इंजीनियर सुरेश प्रसाद को रविवार की शाम करीब 8 बजे बेउर जेल लाया गया। जेल  मैनुअल के अनुसार उसे पहली रात आमद वार्ड में रखा गया। रात में जेल प्रशासन ने उस खाने के लिए चूड़ा-गुड़ दिया। करोडपति इंजीनियर ने अपने सामने चूड़ा-गुड़ देख सकते में आ गया और भरे मन से खाने से इंकार कर दिया। जानकारी के अनुसार पहली रात उसे नींद नहीं आयी और पूरी रात वह बेचैन दिखा। नींद आती भी कैसे नोटों की सेज पर सोने वाले इंजीनियर को पहली बार सोने के लिए फर्श मिला था..  

आपको बता दें कि 8 जून को पटना के पटेलनगर स्थित इंजीनियर सुरेश प्रसाद के घर पर निगरानी विभाग की छापेमारी  हुई थी। जिसमे इंजीनियर 14 लाख घूस लेते गिरफ्तार हुआ था। जब उसके घर की तलाशी ली गयी तो उसके पलंग के नीचे से 2 करोड़ 36 लाख नकद सहित करीब 10 करोड़ की संपत्ति का पता चला था। 

घूसखोर इंजीनियर  पथ निर्माण विभाग के पटना डिवीजन में हीं पदस्थापित है ।बताया जाता है कि उसकी पहुंच काफी उंची है ।उसी का फायदा उटाकर वह हमेशा मलाईदार पोस्ट पाने में कामयाब रहता था।

Suggested News