बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैशाली में खेती करनेवाले पिता का लाडला बनना चाहता है इंजीनियर, इंटर साइंस परीक्षा में पांचवां स्थान किया हासिल

वैशाली में खेती करनेवाले पिता का लाडला बनना चाहता है इंजीनियर, इंटर साइंस परीक्षा में पांचवां स्थान किया हासिल

VAISHALI : वैशाली के लाल ने अपनी लगन और मेहनत से पूरे बिहार में सफलता का डंका बजाते हुए विज्ञान संकाय से पूरे बिहार में पांचवा स्थान लाकर जिले का नाम रौशन किया है। बिहार विद्यालय समिति के इण्टर का रिज़ल्ट घोषित होते ही वैशाली के महनार में उस वक्त खुशी की माहौल बन गई। जब महनार के चमरहारा गांव निवासी राजेश कुमार सिंह के पुत्र प्रिंस राज को बिहार में पांचवा स्थान मिला। 

प्रिंस की इस सफलता से ना सिर्फ महनार, बल्कि वैशाली ज़िले का नाम भी रौशन हो गया है। प्रिंस राज चमारहारा गांव के ही जगदीश हाई स्कूल चमराहरा का छात्र है और महनार शुक्र पेठिया के समीप वेव क्लासेज कोचिंग में पढ़ाई करता था। जहां से पढ़कर उसने पांचवा स्थान हासिल किया है। छात्र प्रिंस ने बताया कि वह इंजीनियर बनना चाहता है और उसकी इस सफलता के पीछे खुद की मेहनत और कोचिंग संस्थान की पढ़ाई है।

प्रिंस ने बताया कि टॉप 5 में आने के बारे में उसने पहले नहीं सोचा था। लेकिन उम्मीद था कि रिजल्ट अच्छा होगा। प्रिंस ने बताया कि उसकी इस उपलब्धि से परिवार के लोग भी खुश है। प्रिंस के पिता राजेश कुमार सिंह बताते हैं कि हम एक छोटा सा किसान है। खेती बाड़ी कर के अपना घर परिवार चलाते हैं। लेकिन बेटा को कुछ बनाने का सपना है। इसलिए हम खेत मे काम करते हैं।

लेकिन प्रिंस को कहते थे कि तुम पढ़ो और कुछ बनकर हमे दिखो। जिसके बाद प्रिंस लगातार पढाई में मन लगाता था। और फालतू में कही जाता नही था। आज प्रिंस ने बिहार का नाम रौशन किया है। बिहार में पांचवा स्थान लाया है। जिसके कारण हम लोग काफी खुश है। प्रिंस का जो सपना है उसमें हम कहि से बाधा नही आने देंगे। जब रिजल्ट आया था। तब हम खेत मे काम कर रहे थे। लेकिन हमको प्रिंस ने फोन किया कि पापा हम पास हो गए और बिहार में पांचवा स्थान आया है तब काफी  खुशी हुई हैं।

वैशाली से अमरेश की रिपोर्ट

Suggested News