बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ENTERTAINMENT NEWS: खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में बिहार के आदित्य बने फाइनलिस्ट, टीवी पर जल्द आएगा फिनाले एपिसोड

ENTERTAINMENT NEWS: खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में बिहार के आदित्य बने फाइनलिस्ट, टीवी पर जल्द आएगा फिनाले एपिसोड

N4N DESK: 17 जुलाई, 2021 को शुरू हुआ रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन-11 के फिनाले का इंतजार दर्शक काफी लंबे समय से कर रहे हैं। बता दें कि हर सीजन की तरह इस सीजन में भी रोहित शेट्टी ने बेस्ट होस्टिंग कर दर्शकों का दिल जीत लिया है। कई हफ्तों से चल रहा इस रियलिटी शो के विनर को आखिरकार 21 सितंबर को चुन लिया गया है। 

मंगलवार को ही फिनाले की शूटिंग पूरी हो चुकी है। हालाकि अबतक इस शो के फिनाले को ऑन-एयर नही किया गया है। मगर अचानक सेट से आ रही खबरों के बाद शो के KKK11 और उसके विनर का नाम पूरे सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

निक्की तंबोली और अर्जुन भी पोज़ करते आए नजर

फिनाले का एक बीटीएस वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें निक्की तंबोली, आस्था गिल और अर्जुन बिजलानी एक साथ पोज देते नजर आते हैं। उनके वीडियो को देख अर्जुन शो के विनर नजर आ रहे हैं। हालांकि वहीं दूसरी तरफ शो की दमदार प्रतियोगी दिव्‍यांका का नाम भी इंटरनेट चारों तरफ छाया हुआ है। दिव्यंका त्रिपाठी दहिया के फैंस का मानना है कि विनर कोई भी हो लेकिन असल विनर दिव्यंका ही हैं। तभी तो ट्विटर पर दिव्यांका त्रिपाठी दहिया के फैंस इस बार डिजर्विंग विनर के टैग से दिव्यांका का नाम ट्रेंड कर रहे हैं। बता दें कि दिव्यांका का प्रदर्शन शो में काफी अच्‍छा रहा है। उन्हें न तो मगरमच्छ से कोई डर लगा न ही किसी स्टंट से। वो बिना डरे सारे स्टंट्स करती थीं। तभी फैंस ने उन्हें मगर रानी का नाम भी दे रखा था।

फाइनल में पहुंचे बिहार के विशाल आदित्य सिंह

बता दें कि इस शो के फाइनल के टॉप-3 के लिस्ट में तीन मुख्य नाम- दिव्यांका त्रिपाठी, अर्जुन बिजलानी और आरा, बिहार के विशाल आदित्य सिंह का है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस शो के विनर अर्जुन बने हैं और वही दिव्यांका ने दूसरी स्थान हासिल की है और विशाल तीसरे स्थान पर आए हैं मगर अबतक इस खबर की पुष्टि मेकर्स द्वारा नही की गई है। अब सच्चाई क्या है इसका पता दर्शकों को इस वीकेंड तक चल जाएगा।

Suggested News