बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नदी के किनारे भूख हड़ताल पर बैठे कटाव पीड़ित, जानें कितनी जमीन नदी में हो चुकी है समाहित और क्या है पीड़ितों की मांगे

नदी के किनारे भूख हड़ताल पर बैठे कटाव पीड़ित, जानें कितनी जमीन नदी में हो चुकी है समाहित और क्या है पीड़ितों की मांगे

KHAGDIYA :- खगड़िया के तेलिहार पंचायत के ठाकुरबासा के लोगों के सब्र का बांध आज टूट गया।कटाव निरोधी काम कराने को लेकर जिला प्रशासन से गुहार लगाकर थक चके दर्जनों कटाव पीड़ित आज आंदोलन करने को मजबूर हो गए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता परमानंद सिंह की अगुवाई में दर्जनों कटाव पीड़ित कोसी नदी के किनारे एक दिवसीय उपवास पर बैठ गए है। जिसके समर्थन अन्य गांव के भी महिला और पुरुष आ गए है। सभी प्रदर्शन के जरिये अपने मांग को बुलंद कर रहे हैं।

बता दें कि बेलदौर प्रखण्ड के ठाकुर बासा में पिछले 15 दिनों से भूमि कटाव हो रहा है। जिसमें करीब 40 एकड़ खेती योग्य जमीन अब तक कोसी नदी में समा गया है। जबकि  दर्जनों घर कोसी नदी के मुहाने पर है। जो कभी भी कोसी नदी में समा सकता है।लिहाजा पीड़ित लोग आज उपवास पर बैठे हैं।

प्रदर्शनकरियों का कहना है कि वह कई बार जिला प्रशासन से कटाव निरोधी काम कराने को लेकर गुहार लगा चुके हैं। बावजूद प्रशासन गम्भीर नहीं है। हालांकि बाढ़ नियंत्रण विभाग  का कहना है कटवा निरोधी काम कराने को लेकर राज्य सरकार प्रस्ताव भेजा गया है। जैसे ही आदेश मिलेगा,काम शुरू हो जाएगा।

Suggested News