बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राज्यपाल के आगमन के दौरान भी जाप कार्यकर्ताओं ने सड़क पर की आगजनी, पुलिसकर्मियों ने खदेड़ा

राज्यपाल के आगमन के दौरान भी जाप कार्यकर्ताओं ने सड़क पर की आगजनी, पुलिसकर्मियों ने खदेड़ा

VAISHALI : बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने सहित कई मांगों को लेकर आज जन अधिकार पार्टी के नेताओं ने पूरे बिहार में प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में आज जाप कार्यकर्ताओं ने पटना से जोड़नेवाले गांधी सेतु को जाम कर दिया था। इस बीच उस समय अफरा तफरी मच गयी। जब राज्यपाल वैशाली जाने के लिए निकले। उनके आगमन को लेकर प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी की गयी थी। दरअसल राज्यपाल को केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की चाची के श्राद्ध कर्म में शामिल होना था। लेकिन जाप कार्यकर्ताओं ने प्रशासन की एक नहीं सुनी। 

उन्होंने सड़क पर टायर जलाकर राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करना शुरू कर दिया। हालाँकि मौके पर भारी संख्या में पुलिस जवान पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को वहां से भगा दिया। उन्होंने सड़क पर जलाये गए टायर को भी फेंक दिया। इसके बाद आवागमन सुचारू कराया जा सका।  

हालाँकि जाप नेताओं ने कहा की सोई हुई सरकार को जगाना है। हम लोग शांति पूर्ण तरीके से सरकार को मैसेज देना चाहते हैं। हमारी जो भी मांगे हैं वह पूरी की जाए। नहीं तो हम लोग और उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। प्रशासन का काम है रोकना। हम लोग का काम है लड़ाई लड़ना। उन्होंने काह की आम आदमी के हित में लड़ाई लड़ते रहेंगे।

वैशाली से विकास महापात्रा की रिपोर्ट 

Suggested News