बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं, रिटायर्ड दरोगा के घर में चोरों ने मचाया तांडव, लाखों का सामान उड़ाया

पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं, रिटायर्ड दरोगा के घर में चोरों ने मचाया तांडव, लाखों का सामान उड़ाया

नवादा.  पुलिस वाले ही अब नवादा में चोरों के निशाने पर आ गए हैं. नवादा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चोरों ने एक घर में रिटायर्ड दरोगा व उनकी पत्नी को बेहोश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में 25 से 30 लाख रुपए का जेवरात की चोरी की बात सामने आ रही है। यह घटना रजौली थाना क्षेत्र के मुरहेना गांव की है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

बताया जा रहा है कि बीते रात्रि में 4-5 की संख्या में चोर रिटायर्ड दरोगा कामेश्वर प्रसाद यादव के घर में प्रवेश कर गया और दरोगा व उनकी पत्नी को नशीली दवाइयां सुंघाकर दोनों को बेहोश कर दिया। उसके बाद आराम से चोर पूरे घर को खंगाल दिया। 

पीड़ित रिटायर्ड दरोगा कामेश्वर प्रसाद यादव ने बताया कि इस घटना के बारे में कुछ याद नहीं है। सुबह जब उठे तो दोनों पति-पत्नी को नशा जैसा लग रहा था। पूरे घर में सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर में रहे सभी बेशकीमती सामान लेकर चलते बने। इस घटना में कुल 25 से 30 लाख रुपए की संपत्ति की चोरी हुई है। 

फिलहाल घटना की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दे दिया गया है। जिसके बाद पुलिस रिटायर्ड दरोगा के घर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।


Suggested News