बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ईशान किशन की तूफानी पारी भी नहीं पहुंचा पाई मुंबई इंडियंस को प्ले ऑफ तक, जीत के बाद भी सीरीज से बाहर

ईशान किशन की तूफानी पारी भी नहीं पहुंचा पाई मुंबई इंडियंस को प्ले ऑफ तक, जीत के बाद भी सीरीज से बाहर

DESK : दुबई में चल रहे आईपीएल में मुंबई इंडियंस का सफर खत्म हो गया। बीती शुक्रवार को हैदराबाद सनराइजर्स के खिलाफ एमआई को जीत मिलने के बाद भी पांच बार की आईपीएल चैम्पियन मुंबई इंडियंस इस सीजन में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है. इसी के साथ मुंबई इंडियंस का लगातार तीसरी बार आईपीएल जीतने का सपना भी टूट गया है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जिस चमत्कारिक आंकड़े की जरूरत रोहित शर्मा की टीम को थी, वह पूरी नहीं हो पाई.

किशन की धमाकेदार पारी हुई बेकार

संभवतः एमआई की जर्सी में अंतिम बार मैदान में उतरे पटना के ईशान किशन ने टीम को अंतिम चार तक पहुंचाने के लिए भरपूर प्रयास किया। मौजूदा आईपीएल सीजन में उन्होंने सबसे तेज अर्द्धशतक बनाने का रिकार्ड अपने नाम किया। उन्होंने सिर्फ 16 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए। अपनी पूरी पारी में उन्होंने 32 गेंद में 82 रन बनाए। इसके बाद एमआई के विकेट लगातार गिरते रहे, वहीं दूसरी तरफ सूर्यकुमार यादव हैदराबाद के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते रहे और 40 गेंद में 82 रन की पारी खेलकर वापस लौटे। मुंबई इंडियंस ने अपनी पारी में  235 रन बनाए

171 रन से थी जीत की जरुरत

प्ले ऑफ में पहुंचने के लिए मुंबई इंडियंस को 171 रन के बड़े अंतर से जीत की जरुरत थी। लेकिन, हैदराबाद के ओपनरों ने ही मुंबई का यह सपना तोड़ दिया और पहले विकेट के लिए छह ओवर में ही 65 रन की साझेदारी कर एमआई के लिए प्रतियोगिता से बाहर जाने का रास्ता सुनिश्चित कर दिया। हैदराबाद ने अपनी पूरी पारी में 193 रन बनाए। मुंबई को 42 रन से जीत मिली, लेकिन प्रतियोगिता से बाहर हो गए। 2018 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई है.मुंबई इंडियंस का सफर इस आईपीएल में काफी खराब रहा था, इस बार टीम ने कुल 7 मैच गंवा दिए और प्लेऑफ में शामिल नहीं हो पाई।
 

अब एक साथ नहीं दिखेंगे साथ 

सीरीज से बाहर होने के बाद अब अगले साल मुंबई इंडियंस के कई खिलाड़ी एक साथ नजर नहीं आएंगे। कई सालों से एक साथ खेल रहे रोहित शर्मा, काइरान पोलार्ड, पांड्या ब्रदर्स, बुमराह सहित कई खिलाड़ी संभवतः अगले साल दूसरी टीम के लिए खेलते दिखेंगे। दो नई टीमों के आने के कारण सभी खिलाड़ियों का मेगा ऑक्शन होना है, जिसमें कई खिलाड़ियों की टीमें बदल जाएंगी।


Suggested News