बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हर पार्टी सत्ता के लिए लड़ रही है, भाजपा ऐसी चाहत रखती है तो गलत कैसे

हर पार्टी सत्ता के लिए लड़ रही है, भाजपा ऐसी चाहत रखती है तो गलत कैसे

PATNA : पटना में होने जा रहे भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम को लेकर बड़ी तैयारी चल रही है। जिसमें खुद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह भी पटना आ रहे हैं। लेकिन इस बैठक को लेकर एनडीए में भाजपा के सहयोगी जदयू में बैचेनी बढ़ी हुई है और पार्टी के नेता लगातार कार्यक्रम और आनेवाले नेताओं को लेकर लगातार विवादित बयान दी जा रही है। जिसको लेकर अब भाजपा नेताओं की तरफ से जवाब देना शुरू कर दिया गया है।

बिहार में आतंकी मॉड्यूल के खुलासे के बाद जिस तरह से भाजपा नेताओं ने आरोप लगाए है कि पूरे प्रदेश में इस तरह के संगठन फैले हुए हैं, जिस पर जदयू नेता केसी त्यागी ने कहा था भाजपा नेताओं को संभलकर बोलना चाहिए। वही केसी त्यागी के बयान पर भाजपा के एमएलसी नवल किशोर यादव ने कहा है यह कोई मैच नहीं चल रहा है कि हार जीत जरुरी हो। राजनीति में किसी भी एलायंस में एक दूसरे पर टिप्पणी करना सामान्य सी बात है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

बीजेपी के बारे में दी जानकारी

नवल किशोर यादव ने भाजपा की बैठक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी के सात मोर्चा के लोग यहां आ रहे हैं, जो प्रदेश के 203  इलाकों में जाएंगे और कार्यकर्ताओं, लोगों से मिलेंगे, उनसे बात करेंगे। साथ ही नए सदस्य जोड़े जाएंगे

बिहार में अकेले सरकार बनाना चाहती है बीजेपी

भाजपा के कार्यक्रम को लेकर विपक्ष का आरोप है कि वह प्रदेश में अपना विस्तार कर सरकार बनाना चाहती है। इन आरोपों का जवाब देते हुए नवल किशोर यादव ने कहा कि कौन सत्ता नहीं चाहता है। हमारी पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी है। हम भी चाहते है कि हमारी सत्ता हो।


Suggested News