बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में हैवान पति का कालीकारतूत, पत्नी को मायके से बुला कर दे दिया बड़ी घटना को अंजाम

गोपालगंज में हैवान पति का कालीकारतूत, पत्नी को मायके से बुला कर दे दिया बड़ी घटना को अंजाम

GOPALGANJ. बिहार के गोपालगंज से एक पति की हैवानियत की खबर सामने आई है। जहां पति ने अपनी पत्नी को मायके से बुलाया। फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वहीं हैवान पति ने पत्नी की हत्या कर उसके शव को अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर गंडक नदी के किनारे दफना दिया।   

दरअसल, यह घटना विश्वंभरपुर थाने के बाजार मटिहनिया गांव का है। मृतका गांव के रामप्रवेश चौहान की पत्नी रंभा देवी थी। मिली जानकारी अनुसार महिला की हत्या दहेज के लिए की गई है। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। और दफनाए गए शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। मृतका के गले पर जख्म के भी निशान थे।

बता दें कि मृत महिला के शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। मृतका के पिता गाम्हा चौहान के मुताबिक महिला के पति रामप्रवेश चौहान, सास अनारकली देवी, कल्लू चौहान, जोखू चौहान और निशा देवी समेत अन्य पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।वहीं पुलिस ने अभियुक्त अनारकली देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

मृतका के पिता गम्हा चौहान ने बताया कि उसने रंभा की शादी करीब 18 महीने पूर्व बाजार मटिहनिया गांव के जोखू चौहान के पुत्र रामप्रवेश चौहान के साथ की थी। शादी के समय जमीन बेचकर उपहार के रूप से जेवर, कपड़ा फर्नीचर समेत अन्य सामान दिए थे। शादी के छह महीने के बाद रंभा का पति दहेज में अपाची बाइक व एक लाख रुपए की मांग को लेकर उसकी बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 

वहीं 11 अप्रैल को सुबह में रंभा अपने मायके गई थी। शाम में करीब पांच बजे उसके पति ने उसको वापस बुला लिए। जिसके बाद उसके पति समेत ससुराल वालों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दे दी।

विश्वंभरपुर के थानाध्यक्ष ने बताया कि दहेज की मांग को लेकर महिला की हत्या कर शव को दफना दिया गया था। कब्र में दफनाए गए शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मामले में मायके वालों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




Suggested News