नालंदा में शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग ने चलाया महाअभियान, 12 धंधेबाज और 23 नशेड़ी गिरफ्तार, 16 भेजे गए जेल

नालंदा. उत्पाद विभाग द्वारा शराब के धंधेबाजों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया गया. गुरुवार की देर शाम जिले के करीब 32 जगहों पर महाभियान चलाया गया। महा अभियान के दौरान 12 धंधेबाज और 23 नशेड़ी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नशेड़ियों में चार वैसे हैं जो दुबारा पकड़े गए है। 

उत्पाद के इंस्पेक्टर राम नरेश महतो ने बताया कि छापामारी चकदिलावर,  तुंगी, सरमेरा, रहुई, चंडी, नवीनगर, अलीनगर, झिंगनगर, छोटी मलामा, कथराही, परवलपुर, जमसारी, रहुई, बड़ी पहाड़ी, थरथरी, नूरसराय समेत करीब 3 दर्जन से अधिक जगहों पर की गई है । 

छापेमारी के दौरान लगभग 30 लीटर चुलाई शराब एवं 3000 किलोग्राम अवैध किण्वित जावा महुआ को विनष्ट किया गया। छापेमारी टीम में आनंद कुमार विद्यार्थी, नेहा प्रियदर्शी, विश्वजीत कुमार सिंह ,रजत कुमार चौधरी, अंजनी कुमार ,मनोज कुमार मंडल, अभय कुमार ,वीरेंद्र कुमार व अन्य शामिल थे।

Nsmch
NIHER