बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जहानाबाद में शराबबंदी को लेकर उत्पाद विभाग की टीम ने की कार्रवाई, 8 महिला सहित 51 को किया गिरफ्तार

जहानाबाद में शराबबंदी को लेकर उत्पाद विभाग की टीम ने की कार्रवाई, 8 महिला सहित 51 को किया गिरफ्तार

JEHANABAD : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसके बावजूद राज्य के कई इलाकों में शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है। हालाँकि इस पर सख्ती से रोक लगाने की जिम्मेवारी बिहार पुलिस और उत्पाद विभाग को दी गयी है। इसी कड़ी में शराबबंदी कानून को अमल में लाने के लिए जिले में पुलिस प्रशासन से लेकर उत्पाद विभाग के अधिकारियों के द्वारा प्रयास किया जा रहा है। फिर भी शराब बनाने वाले एवं शराब पीने वाले लोग अपने आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। 


जहानाबाद जिला मुख्यालय सहित उत्पाद विभाग की टीम ने एक विशेष छापामारी अभियान पूरे जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में चलाया। इस छापामारी अभियान के दौरान 8 महिला शराब कारोबारी समेत 51 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस छापेमारी में उत्पाद विभाग के द्वारा 1200 लीटर जावा महुआ भी विनष्ट किया गया है। 

इस सम्बन्ध में उत्पाद अधीक्षक नित्यानंद प्रसाद ने बताया कि उत्पाद विभाग के प्रधान सचिव केके पाठक के निर्देश पर जहानाबाद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शराब के खिलाफ छापामारी अभियान चलाई गई। जिसमें 8 महिला शराब तस्कर सहित 51 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि लगातार जन जागरूकता अभियान चलाये जाने के बावजूद लोग अपने आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने शराब पीने एवं बेचने वाले लोगों से अपील किया की समय रहते अपने आदत में सुधार लाएं नहीं तो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जहानाबाद से गौरव की रिपोर्ट 

Suggested News