बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छपरा में दो बाइक के बीच आमने सामने की हुई टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी

छपरा में दो बाइक के बीच आमने सामने की हुई टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी

CHAPRA : छठ पर्व में शामिल होने घर जा रहे शख्स की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। मिली जानकारी के मुताबिक दो बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गयी। जिसमें एक शख्स की मौत हो गयी, जबकि एक शख्स की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। 

घटना एकमा थाना क्षेत्र के परसा गढ़ के समीप का है। जहाँ दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में सिवान के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के भाटी गाँव निवासी रामाशीष पाठक के 28 वर्षीय पुत्र धीरेन्द्र पाठक की मौत हो गई। 

जबकि उसके साथ बाइक पर बैठा एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल शख्स का इलाज एकमा के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। जबकि मृतक के शव को सदर अस्पताल छपरा पोस्टमॉर्टम के लिए एकमा थाना पुलिस ने भेज दिया है। 

मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक अपनी नानी की सेवा के लिए सारण जिला के मशरक। में रहता था और छठ मनाने के लिए अपने गाँव भाटी जा रहा था। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। 

छपरा से शशि सिंह की रिपोर्ट की रिपोर्ट 

Suggested News