बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व BJP विधायक के निधन से टूटा परिवारः एक सप्ताह में तीन लोगों की एक घर से उठी अर्थी, परिवार सहित रिश्तेदार गमगीन

पूर्व BJP विधायक के निधन से टूटा परिवारः एक सप्ताह में तीन लोगों की एक घर से उठी अर्थी, परिवार सहित रिश्तेदार गमगीन

BIKANER: बीकानेर पश्चिम से BJP के पूर्व विधायक गोपाल जोशी के परिवार पर इन दिनों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल पूर्व बीजेपी विधायक का कोरोना संक्रमित होने के बाद 4 माह पूर्व निधन हो गया था। अब हाल ही में उनके घर 7 दिनों से 3 लोगों की मौत होने से पूरा परिवार डरा हुआ है, औऱ सदमें में है।

सबसे पहले 22 अप्रैल को पूर्व विधायक गोपाल जोशी की कोरोना से मौत हो गई थी। अभी पारिवारिक सदस्य शोक से उबर नहीं पाए थे कि रक्षाबंधन के दिन उनके पुत्र जगमोहन जोशी की पत्नी मंजूदेवी जोशी का निधन हो गया। एयरलिफ्ट करके दिल्ली भी ले गए, लेकिन जान नहीं बच सकी। इसी दौरान जयपुर के साकेत अस्पताल में भर्ती गोपाल जोशी की पत्नी कमला देवी को जयपुर से बीकानेर लाया गया। बहू की मौत का ऐसा सदमा लगा कि कमला देवी ने शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। उसी दिन सुबह करीब 11 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया। घर में एक सप्ताह में दो सदस्यों की मौत का ये सदमा गोपाल जोशी के बड़े भाई राधा कृष्ण जोशी भी सहन नहीं कर सके। शुक्रवार देर रात उनकी भी अचानक मृत्यु हो गई। पिछले एक सप्ताह में तीसरी बार जोशी परिवार के घर से अर्थी उठी तो शहर में शोक की लहर दौड़ गई।

जोशी परिवार की बहू मंजू देवी ही सामाजिक कार्यों में सबसे ज्यादा सक्रिय रहती थीं। पिछले दिनों अचानक तबीयत बिगड़ने और लाख कोशिश के बाद भी नहीं बच पाने से घर का हर सदस्य गमगीन हो गया। ऐसे में दोनों बुजुर्ग सदस्य इस सदमे को सहन नहीं कर पाए। पहले कमला देवी का निधन हुआ और 24 घंटे के अंदर दिवंगत गोपाल जोशी के बड़े भाई राधा कृष्ण जोशी ने भी दम तोड़ दिया।

Suggested News