बिहार MLC Election 2026: BJP ने 4 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित... चार सीटों चुनाव लड़ रही जदयू
बीजेपी की ओर से जारी सूची के मुताबिक पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवल किशोर यादव, कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. एन.के. यादव, दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सर्वेश कुमार और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नरेंद्र प्रसाद सिंह को उम्मीदवा
Bihar MLC Election 2026 : बिहार विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने पटना शिक्षक, कोशी स्नातक, दरभंगा स्नातक और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी उतारे हैं।
बीजेपी की ओर से जारी सूची के मुताबिक पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवल किशोर यादव, कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. एन.के. यादव, दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सर्वेश कुमार और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नरेंद्र प्रसाद सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

बिहार विधान परिषद में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की कुल आठ सीटों पर चुनाव होना है। इनमें से चार सीटों पर बीजेपी ने अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं, जबकि एनडीए में शामिल जनता दल यूनाइटेड (JDU) भी चार सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार चुकी है।

JDU ने भी चार सीटों पर उतारे उम्मीदवार
जेडीयू की ओर से घोषित उम्मीदवारों में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार, तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अभिषेक झा, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से आनंद पुष्कर और दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से धनश्याम राय शामिल हैं। इस तरह बीजेपी और जेडीयू ने आठ शिक्षक-स्नातक सीटों में से चार-चार सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। बीजेपी की नई सूची सामने आने के बाद बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर एनडीए के दोनों प्रमुख दलों के उम्मीदवारों की तस्वीर भी काफी हद तक साफ हो गई है।
6 अक्टूबर तक नामांकन
दरअसल, बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक और पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र सहित राज्य में हो रहे कुल 8 एमएलसी सीटों के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर मंगलवार, 29 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। उम्मीदवार 6 अक्टूबर तक अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर सकेंगे। इन दोनों सीटों के लिए 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जायेगा। विधान परिषद के इन निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर निर्धारित है। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 9 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे।