बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मशहूर क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने इंडियन गर्लफ्रेंड से भारतीय परंपरा के अनुसार की सगाई

मशहूर क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने इंडियन गर्लफ्रेंड से भारतीय परंपरा के अनुसार की सगाई

NEWS4NATION DESK : दुनिया के मशहूर क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल भारतीय परंपरा से सगाई रचाकर काफी चर्चा में हैं. बल्लेबाजी की दुनिया में धाकड बल्लेबाज के तौर पर प्रसिद्धि पाने वाले ग्लेन मैक्सवेल ने अपने इंडियन गर्लफ्रेंड से भारतीय परंपरा में के अनुसार सगाई की है. 

भारतीय गर्लफ्रेंड विनी रमन से लव मैरेज करेंगे ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलने वाले मैक्स वेल अपने इंडियन गर्लफ्रेंड विनी रामन को बहुत दिनों से डेट कर रहे थे. काफी दिनों की डेटिंग के बाद मैक्स वेल और विनी ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया है. 

इसी कड़ी में ग्लेन मैक्सवेल और विनी ने सनातन परंपरा के अनुसार सगाई के रस्म पूरी की है. सोशल मीडिया पर दोनों की वायरल हो रही तस्वीर में मैक्सवेल और विनी जयमाला पहने हुए नजर आ रहे हैं. 

 विनी जहां भारतीय दुल्हन वाली ड्रेस में बिल्कुल सजी धजी  नजर आ रही है. वही मैक्सवेल भी हरे रंग के शेरवानी में दिख रहे हैं. विनी ने अपने सगाई की तस्वीर सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की है. 

Suggested News