बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर में कृषि विभाग की ओर से किसान मेला का हुआ आयोजन, छह जिलों के 530 किसान हुए शामिल

मुंगेर में कृषि विभाग की ओर से किसान मेला का हुआ आयोजन, छह जिलों के 530 किसान हुए शामिल

MUNGER : मुंगेर जिला अंतर्गत किला परिसर के पोलो मैदान में कृषि विभाग के द्वारा वृहत रूप से प्रमंडल स्तरीय उद्यान मेला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त संजय कुमार ने दीप जलाकर किया। वहीं मौके पर संयुक्त उप निदेशक, जिला कृषि पदाधिकारी सहित कई अधिकारी और किसान बंधु मौजूद थे। इस प्रदर्शनी मेला में पहले दिन मुंगेर जिले के अलावा बेगूसराय, खगड़िया एवं अन्य जिलों के किसानों के उत्पादनों को प्रदर्शन के लिए लगाया गया है। 

इस मेला में कई तरह के फूल, रंग बिरंगे फूलों का गुलदस्ता, बोंजाई पौधे, तरह तरह की सब्जियों प्रदर्शनी लगाया गया था। जिसे देख लोग भी काफी अचंभित रहे। किसानों ने बताया की किसान मेला उनके लिए एक प्लेटफॉर्म है जहां किसान अपने उत्कृष्ट उत्पादनों को प्रदर्शनी के लिये लगा सके। साथ ही बताया की अब किसान अब यहां भी वैज्ञानिक ढंग से जैविक खेती करने लगे है। जिससे  उत्पादन ज्यादा और काफी बेहतर होता है। यहां कई कई उत्पादन बड़े बड़े और काफी अच्छे है। चाहे सब्जी हो शहद ही या अन्य समान। 

वहीं इस मामले में सहायक निदेशक उद्यान ने बताया की प्रमंडल के 6 जिलों के 530 किसानों के 1236 प्रविष्ठियां आई है जिसे मेला में प्रदर्शन के लिए लगाया गया। यहां बेगूसराय तथा खगड़िया से आए किसान ने अपने बेहतरीन उत्पादनों से लोगों को अचंभित कर दिया। किसानों द्वारा उत्पादित विभिन्न प्रकार की सब्जी, घरो में सजावट के लिए बागवानी सहित फल उत्पाद का प्रदर्शनी लगाया गया है। इस उद्यान मेला में बेहतर उत्पाद करने वाले किसानो को प्रमाण पत्र और नगद राशि देकर सम्मानित किया जायेगा। 

मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त संजय कुमार ने बताया की उद्यान मेला किसानों के लिए एक मील का पत्थर साबित होता है। साथ ही बताया की वैसे उत्पाद जो हमारे प्रदेश में नहीं होता है। इन उत्पाद को किसानो इन फसलों का भी खेती किसान अपने यहां कर रहे है। उन्होंने कहा इस तरह के उत्पाद को अगर बाहर का बाजार मिल जाता है तो यहां के  किसान और समृद्ध हो जायेगें।

मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट

Suggested News