बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पिता ने दहेज़ में कार या बाइक के बदले बेटी को दिया बुलडोजर, कहा- ससुरालवालों को होगी अच्छी कमाई, कई लोगों को मिलेगा रोजगार

पिता ने दहेज़ में कार या बाइक के बदले बेटी को दिया बुलडोजर, कहा- ससुरालवालों को होगी अच्छी कमाई, कई लोगों को मिलेगा रोजगार

N4N DESK : आम तौर पर पिता लड़कियों को दहेज़ के रूप में कार, बाइक और अन्य सामान दिए जाते हैं। लेकिन हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहाँ एक पिता ने अपनी बेटी को दहेज़ में ऐसा सामान दिया है। जिसे देखकर सभी लोग चौंक गए। यहाँ तक की बारात में आये लोग भी उस दहेज़ के साथ सेल्फी लेते नजर आये। 


दरअसल दुल्हन के पिता ने अपनी बेटी को दहेज़ के रूप में एक बुलडोजर दिया था। जिसकी कीमत 30 लाख रूपये बताई जा रही है। पूछने पर लड़की के पिता ने ऐसी बात बताई की सुनकर सभी लोग हैरान रह गए। पिता ने कहा की दहेज़ में अगर बेटी को कार या बाइक देते तो वह दरवाजे पर खड़ी रहती, लेकिन बुलडोजर से जहाँ बेटी दामाद को अच्छी कमाई होगी। वहीँ इससे 5-6 लोगों को रोजगार भी मिलेगा। 

मामला जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के देव गांव का बताया जा रहा है। यहां के रहने वाले विकास ऊर्फ योगेंद्र एयरफोर्स में है। पिता स्वामीदीन चक्रवर्ती ने योगेंद्र की शादी पास के ही पूर्व सैन्यकर्मी परसराम प्रजापति की बेटी नेहा प्रजापति के साथ तय की थी। दुल्हन नेहा प्रजापति सिविल सेवा की तैयारी कर रही हैं। 15 दिसंबर को नेहा-योगेंद्र की शादी शिव लॉन गार्डन गेस्ट हाउस में धूमधाम से हुई। सुबह जब विदाई हुई तब दुल्हन के पिता ने दहेज में बुलडोजर देकर सभी को चौंका दिया। 

हालाँकि दूल्हे के पिता स्वामीदीन चक्रवर्ती ने बताया की बहू के पिता ने हमें बुलडोजर देने की बात बताई थी। हम भी उनकी बात से सहमत हो गए, क्योंकि चाहे जितनी महंगी कार होती, वह खड़ी ही रहती। लेकिन बुलडोजर से जो कमाई होगी, वह परिवार के भरण-पोषण के काम आएगा। 

Suggested News