बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : बेटी के प्रेम विवाह करने के बाद ससुर ने कराई दामाद की हत्या, पुलिस ने आरोपी ससुर और शूटर को किया गिरफ्तार

BIHAR NEWS : बेटी के प्रेम विवाह करने के बाद ससुर ने कराई दामाद की हत्या, पुलिस ने आरोपी ससुर और शूटर को किया गिरफ्तार

PATNA : पटना जिले के बाढ़ में चर्चित अंकित राज डबल मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दरअसल प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने दामाद अंकित राज की हत्या की सुपारी चार लाख में बदमाशों को दी थी। बदमाशों ने सरेआम दौड़ाकर अंकित राज को गोलियों का निशाना बनाया था। इसमें मौके पर खड़े विनय पांडे की भी गोली लगने से मौत हो गई थी।


वारदात बाढ़ के सविता सिनेमा के पास 12 जुलाई की शाम को हुई थी। जिसमें सरेआम अपराधियों ने दो लोगों की हत्या कर प्रशासन को चुनौती दी थी। पुलिस ने इस डबल मर्डर केस में मृतक के ससुर थप्पू सिंह तथा दूसरे शूटर बंटी कुमार रामपुर डुमरा मरांची को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस के अनुसार अंकित राज ने थप्पू सिंह की बेटी के साथ प्रेम विवाह कर 8 लाख रूपये हड़प लिए थे। इससे थप्पू सिंह की बदनामी हुई थी। इसी से नाराज ससुर ने चार लाख में दामाद अंकित राज की हत्या की सुपारी तीन शूटरों को दी थी। 

इसके बाद रेकी कर अंकित राज का काम तमाम कर दिया। इस संबंध में मृतक के पिता रामानुजन सिंह ने थाने में साजिशन हत्या का केस दर्ज कराया था। महज एक सप्ताह से भीतर पुलिस ने इस घटना का खुलासा कर दिया है। 

पटना से विकास की रिपोर्ट 

Suggested News