बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बाप बना हैवान, बेटी को बनाया हवश का शिकार

बाप बना हैवान, बेटी को बनाया हवश का शिकार

MUNGER : एक बाप अपनी ही बेटी को हवश का शिकार बना सकता है ऐसा आप सोच भी नहीं सकते है। लेकिन मानवता और समाजिक पतन की ऐसी ही घटना सामने आई है जहां एक बाप ने अपनी 14 वर्षीय बेटी को हवश का शिकार बनाया है। आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना मुंगेर जिले कासिम बाजार थाना क्षेत्र की है। घटना के संबंध में बताया गया है कि चंदनबाग नया टोला में सौतेले बाप ने अपनी 14 साल की बेटी को अपनी हवश का शिकार बनाया। इस मामले की जानकारी बेटी की मां ने थाने को दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित बच्ची के पिता की पांच वर्ष पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद उसकी मां ने अपने देवर राम साह से शादी की थी। 

काफी दिनों से बेटी पर थी नजर

बताया जा रहा है कि राम साह अपनी सौतेली बेटी के साथ पिछले एक महीने से शारीरिक संबध बनाने की कोशिश कर रहा था। 10 अगस्त की दोपहर में बच्ची अपने चाची के  घर सोई हुई थी। उसी दौरान आरोपी ने उसके साथ रेप किया। पीड़ित बच्ची की मां जब शाम में घर पहुंची तो उसने सारी बाते अपनी उसे बताई। जब इस बावत उसने अपने पति से पूछा तो उसने दोनों को मारा-पीटा फिर मुंह खोलने पर जान से मार देने की धमकी दी। 

मां ने दी थाने को सूचना

घटना के बाद पीड़िता की मां ने कासिम बाजार थाना पुलिस को इस बात की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आरोपी के घर पहुंच उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं घटना की शिकार बच्ची को मेडिकर जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया। 

इस मामले को लेकर कासिम बजार के एएसआई कौशल कुमार पांडेय ने बताया कि सौतेले बाप द्वारा अपनी नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्ची के बयान पर आरोपी उसके सौतेले बाप के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल चेकअप करवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जायेगी। 


Suggested News