बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में बेख़ौफ़ अपराधी ने पुलिस के सामने चलाई गोली, युवक गंभीर रूप से हुआ जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

बेगूसराय में बेख़ौफ़ अपराधी ने पुलिस के सामने चलाई गोली, युवक गंभीर रूप से हुआ जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

BEGUSARAI : जिले में बेख़ौफ़ अपराधी ने पुलिस के सामने ही गोली चला दी। जिससे एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। बताते चलें की बुधवार को पुलिस की छापेमारी के दौरान एक युवक को गोली लग गई। जिससे युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और शहर के निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के बारो गांव की बताई जाती है। घायल युवक की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र के निपानिया गांव वार्ड नंबर 24 निवासी सुरेश सिंह के पुत्र बल्लू सिंह के रूप में की गई है। घायल युवक की बहन ने घटना के संबंध में बताया कि बीती रात फुलवरिया थाने की पुलिस निलेश कुमार को घर से उठाकर ले गई थी। बांध के पास एक अपराधी निलेश कुमार को पुलिस के द्वारा पकड़ा गया था।

इसी बीच निलेश कुमार नामक अपराधी ने चला दी। जिससे भुल्लू सिंह को गोली लग गई। पुलिस के सामने ही अपराधी निलेश कुमार ने जो गोली चलाई वह भूललू सिंह को गोली लग गई। जिससे वो घायल हो गया है। आनन फानन में पुलिस ने घायल को उठाकर इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। 

घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि बीती रात फुलवरिया थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि 12 गांव बांध के पास कुछ अपराधी इकट्ठे हुए हैं। इसी सूचना पर पुलिस छापेमारी करने पहुंची। छापेमारी करने के दौरान ही अपराधियों के द्वारा पुलिस पर ही गोली चला दी गई। जिसमें एक युवक को गोली लग गई। गोली लगने से युवक घायल हो गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Suggested News