बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में बेखौफ अपराधियों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, लोगों में दहशत

पटना में बेखौफ अपराधियों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, लोगों में दहशत

पटनासिटी. बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है। रात के अंधेरे में अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना दिदारगंज थाना क्षेत्र के सोनामा बांध के पास की है। यहां एक युवक को गोली मार दी गई है। गोली लगने के बाद युवक वहीं घायल हो गया। हालांकि लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज़ के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि गोली पेट मे लगी है। युवक को गोली क्यो मारी गयी है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि स्थानियों का कहना है कि घटना किसी विवाद से संबंधित हो सकती है।गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गया है।

घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। लोगों में अफरा-तफरी मची हुई है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मामले की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को मिली तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी है।


Suggested News