भागलपुर में बेख़ौफ़ बदमाशों ने मचाया तांडव, छात्र सहित दो की गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
BHAGALPUR : भागलपुर के नाथनगर स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक पर देर रात अपराधियों ने पहले मैट्रिक के 16 वर्षीय छात्र प्रिंस की सीने में गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद दूसरी घटना को अंजाम देते हुए अपराधियों ने युवक को मौत के घाट उतार दिया।
पहली घटना के सम्बन्ध में कहा जा रहा है की प्रिंस गोली लगने के बाद पटरी पर गिर गया। वह ललमटिया थाना क्षेत्र के कुंडी टोला के स्वर्गीय बबलू शाह उर्फ तरुण का पुत्र था। जबकि शेखर कुमार गोली लगने के बाद वहां से भाग गया। एक दोस्त ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उसकी मौत हो गई।
दो दो हत्या होने से इलाके में सनसनी फैल गई और घटनास्थल पर नाथनगर, ललमटिया और रेल थाना पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। मामले को लेकर भागलपुर के सिटी एसपी अमित रंजन ने बताया कि नाथनगर रेलवे स्टेशन पर एक ही गिरोह के द्वारा दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
उन्होंने कहा की पूरे मामले की छानबीन रेलवे पुलिस कर रही है। जहां भी रेल पुलिस को हमारी आवश्यकता होगी। हम उनका सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा की अपराधियों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट