बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में बेख़ौफ़ बदमाशों ने पेट्रोल पम्प पर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूटे एक लाख रुपये, जांच में जुटी पुलिस

नालंदा में बेख़ौफ़ बदमाशों ने पेट्रोल पम्प पर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूटे एक लाख रुपये, जांच में जुटी पुलिस

NALANDA : जिले के हरनौत थाना अंतर्गत गोनावां गांव के समीप स्थित पेट्रोल पंप को शनिवार की शाम बदमाशों ने लूट लिया। कर्मी को मारपीट कर एक लाख नगदी व बस चालक से 10 हजार की लूट की गई। लूट को अंजाम दे बदमाश फरार हो गया। 

घटना के बाद इलाके के लोग पुलिस की पहरेदारी पर सवाल उठा रहे हैं  जिसका फायदा लुटेरे उठा रहे हैं। लुटेरों की करतूत सीसीटीवी फुटेज में कैद है। जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों के पहचान के प्रयास में जुट गई है। लूटपाट बीडी फ्यूल सेंटर पर हुई। 

प्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि दो बाइक पर सवार छह बदमाश पंप पर आये। बदमाशों ने कर्मियों को सिर में पिस्टल सटा दिया। नोजलमैन उदय और पप्पू को बदमाशों ने बट से पीटकर जख्मी कर दिया। इसके बाद उनके सीने पर हथियार तान एक लाख नगदी लूट लिया। 

डीजल भराने आए बस कर्मी से भी लुटेरों ने दस हजार की लूट की। बदमाश बेलछी गांव की ओर हथियार लहराते हुए फरार हुआ। थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। फुटेज के आधार पर लुटेरों के पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News