BIG BREAKING : बांका में बेख़ौफ़ बदमाशों ने सरेशाम की अधेड़ की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

BANKA : बांका में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। इसी कड़ी में बाइक सवार तीन नकाबपोश अज्ञात अपराधियों ने भैरो सिंह के पुत्र विजय सिंह नामक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दिया।
घटना बाँका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के सौताडीह गांव के समीप की है। घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि देर शाम विजय सिंह मछली खरीदकर अपने दोस्त के साथ बाइक से अपने घर जमुआ जा रहे थे।
इसी बीच बाइक सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने बाइक रोक कर पहले मारपीट की और दोस्त को मौके वारदात से भगा दिया। इसके बाद विजय सिंह को दो गोली मार दी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी।
हालाँकि आनन फानन में विजय सिंह को लोगों की सहायता से बेलहर सामुदायिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के साथ-साथ जाननेवालों की भारी भीड़ अस्पताल में लग गयी। मौत को लेकर अब तक पुलिस या परिजन कुछ भी बताने से बच रहे हैं। फिलहाल पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिये छापेमारी अभियान चला रही है।
बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट