बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में बेखौफ बदमाशों ने दो लोगों को मारी गोली, एक की मौके पर ही मौत, एक गंभीर घायल

पटना में बेखौफ बदमाशों ने दो लोगों को मारी गोली, एक की मौके पर ही मौत, एक गंभीर घायल

पटना. राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए दो लोगों को गोली मार दी है। जिसमें एक शख्स की मौत मौके पर ही हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी शख्स को इलाज के लिए परिजन आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। घटना के पीछे के कारण चुनावी रंजिश बताया जा रहा है।

पटना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वारदात पटना के दुल्हिनबाजार के शब्द पूरा गांव की है। यहां अपराधियों ने दो लोगों की गोली मार दी है। जिसमें शब्द पूरा निवासी पहलाद कुमार 52 वर्ष की मौत गोली लगने से घटनास्थल पर ही हो गयी। वहीं दूसरी तरफ गांव के अंकुर कुमार 35 वर्ष को भी गोली लगी और वह बुरी तरह घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही दुल्हिन बाजार की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी। गोलीबारी की सूचना मिलते ही सिटी एसपी पश्चिम, पालीगंज डीएसपी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Suggested News