बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : बाइक की चाभी लेने के विवाद में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, आठ लोग गंभीर रूप से हुए जख्मी

BIHAR NEWS : बाइक की चाभी लेने के विवाद में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, आठ लोग गंभीर रूप से हुए जख्मी

AURANGABAD : जिले में आज मामूली विवाद को लेकर आज दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। मिली जानकारी के मुताबिक औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के परोरा गांव में मोटरसाइकिल का चाभी लेने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों पक्षों से आठ लोग जख्मी हो गए है।


बाद में इलाज के लिए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मदनपुर में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों के द्वारा 4 लोगों के स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल औरंगाबाद के लिए रेफर कर दिया है।

घायलों में एक पक्ष से परोरा गांव निवासी करमदेव राम, रामजीवन राम, राज कुमार, विक्रम कुमार व मतारानी देवी शामिल है। जबकि दूसरे पक्ष से पंकज कुमार ,नगेंद्र राम और सोनू कुमार शामिल है। जख्मी लोगों ने एक दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया है। 

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट          

Suggested News