खगड़िया में 30 घरों में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का हुआ नुकसान, दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

KHAGARIA : खगड़िया में भीषण अगलगी की घटना सामने आई है। जहाँ आग लगने से 30 घर जलकर राख हो गए। घटना अलौली प्रखंड के चंदपुरा पंचायत के मुरली गांव की बताई जा रही है। हालाँकि आग लगने की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। 


लेकिन इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया। लोगों ने आग पर काबू पाने की कड़ी मशक्कत की। लेकिन आग इतनी भीषण थी की उसपर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। 

Nsmch
NIHER

इस घटना की आनन फानन में अग्निशमन विभाग को दी गयी। जिसके बाद मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंची और काफी देर के बाद आग पर काबू पा लिया। हालाँकि तबतक लोगों के लाखों के सामान जलकर राख हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवारों में मायूसी छा गयी।

खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट