बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

धनबाद के आशीर्वाद टावर में लगी आग, अब तक 14 लोगों की हुई मौत, आग को नियंत्रण में करने का प्रयास जारी..

धनबाद के आशीर्वाद टावर में लगी आग, अब तक 14 लोगों की हुई मौत, आग को नियंत्रण में करने का प्रयास जारी..

RANCHI : धनबाद में आशीर्वाद टावर में भीषण आग लग गयी। जिसके बाद पूरी बिल्डिंग में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में अबतक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। मिली जानकरी के मुताबिक 6 लाशे निकाली गयी है।  जबकि कई लोग अभी भी बिल्डिंग में फंसे हुए हैं। आशीर्वाद टावर में कितने लोग फंसे हुए हैं, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है। बिल्डिंग में लगी आग दूर से ही दिख रही है।आग तीसरे मंजिल पर लगी और फैलती जा रही है।आधा दर्जन अग्नि शमन दस्ता काबू पाने का प्रयास कर रहे।

बता दें कि शहर के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के शक्ति मंदिर के पास आशीर्वाद टावर में मंगलवार की शाम भीषण आग लग गई। जिसके बाद लोगो में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक इस घटना में अबतक 14 लोगों की मौत हो चुकी है।

बताया जा रहा है की आग धीरे-धीरे भयावह रूप लेती जा रही है। दमकल की तमाम कोशिशों के बाद भी अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आशीर्वाद टावर में कितने लोग फंसे हुए हैं, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है। बिल्डिंग में लगी आग दूर से ही दिख रही है।

बता दें कि दो दिन पहले शहर के ही बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के हाजरा क्लीनिक में आग लगी थी। जिस घटना में 5 लोगों की दम घुटकर मौत हो गई थी। इसके बाद अब आशीर्वाद टावर में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। इसके अलावा बीते दिन सोमवार को भी धनबाद से आग लगने की खबर आई थी। धनबाद के कुमारधुबी बाजार में सोमवार अल सुबह भीषण आग लग गई। देखते ही देखते यह आग एक के बाद एक कई दुकानों तक फैल गई। इसकी चपेट में आने से 19 दुकानें जलकर खाक हो गईं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग किन कारणों से लगी, इस बात का पता लगाने का काम अभी जारी है। इस घटना में गनीमत ये रही कि आगजनी में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। जैसे ही लोगों की दुकानों में आग लगी तो सबसे पहले दुकानदारों ने खुद ही उसे बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि वह बुझने की जगह और ज्यादा फैलती जा रही थी।

Suggested News