बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना के सत्य गंगा अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, लाखों की सम्पत्ति का हुआ नुकसान

पटना के सत्य गंगा अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, लाखों की सम्पत्ति का हुआ नुकसान

PATNA : पटना मे आज भीषण आगलगी की घटना सामने आई है। बता दें की शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के सत्य गंगा अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से अफरा तफरी का माहौल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक अपार्टमेंट के तीसरे फ्लोर के फ़्लैट नम्बर 301 में आग लग गयी।

 

जिसके बाद आनन फानन में अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालाँकि जब तक आग पर काबू पाया जाता। 

तबतक कई सामान जलकर राख हो गए। इस घटना में लाखों के संपत्ति के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालाँकि जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने की वजह शार्ट शर्किट बताई जा रही है।

पटना से अनिल की रिपोर्ट  

Suggested News