बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा के जंगलों में लगी भीषण आग, अब तक नहीं पाया गया काबू, जीव-जंतु, पेड़-पौधों को हो रहा नुकसान

नवादा के जंगलों में लगी भीषण आग, अब तक नहीं पाया गया काबू, जीव-जंतु, पेड़-पौधों को हो रहा नुकसान

PATNA. गर्मी के आते ही राज्य में आगलगी की घटनाएं बढ़ने लगी है। ताजा मामला बिहार के नवादा जिले का है। जहां जगल में भीषण आग लग गई है। आग लगातार फैलती जा रही है। अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल है। 

दरअसल, यह घटना जिले के रजौली वन क्षेत्र के घने जंगलों का है। जहां भीषण आग लगी हुई है। आग धीरे-धीरे जंगल में कई किलोमीटर दूर तक फैलता जा रहा है। जिससे जंगल में निवास करने वाले जीव जंतु और बेशकीमती पेड़ पौधे को काफी नुकसान हो रही है। 

बता दें कि, रजौली की इस जंगल को जीव जंतुओं के लिए आशियाना के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन में भी मददगार माना जाता है। लेकिन इस आगलगी में सैंकड़ों पेड़-पौधे जलकर स्वाह हो गए है। वहीं घटना को लेकर वन विभाग की लापरवाही भी सामने आई है। जिसे लेकर लोगों में आक्रोश है। आग ने हवाओं के सहारे जंगल क्षेत्र को भी अपने घेरे में ले लिया है और देखते ही देखते करीब कोई किलोमीटर का वन क्षेत्र धूं-धूकर जलने लगा।

 वहीं ग्रामीणों द्वारा स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गई है।  लेकिन अब तक आग पर काबू नहीं पाया गया और आग धीरे-धीरे पूरे जंगल में फैल रहा है। वहीं इस आगजनी की घटना से वन विभाग पूरी तरह बेखबर रहा। वन विभाग के द्वारा आग पर काबू अब तक नहीं पाया गया है।

ग्रामीणों ने का कहना है कि जंगल में अकसर आगलगी की घटनाएं होती रहती है। लेकिन बीट प्रभारी एवं बीट गार्ड इस ओर कोई ध्यान नहीं देते हैं। जिससे समय-समय पर यहां आग लगने की घटना होती जा रही है। 

आपको बता दें कि चटकरी, बेलम, ललकी, इन तमाम इलाका में आग की तांडव देखने को मिल रहा है।डीडीसी दीपक कुमार मिश्रा ने कहा है कि, आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही हम लोगों के द्वारा आग पर काबू पा लिया जाएगा।

Suggested News