बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोतिहारी में आपसी विवाद में जमकर हुई गोलीबारी, एक को लगी गोली, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मोतिहारी में आपसी विवाद में जमकर हुई गोलीबारी, एक को लगी गोली, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

MOTIHARI : मोतिहारी में जमीनी विवाद में मारपीट और गोलीबारी की घटना सामने आई है। जहाँ एक युवक को गोली लग गयी है। ग्रामीणों ने जख्मी युवक को निजी क्लिनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया है। सूचना मिलते ही सदर डीएसपी सहित थाना पुलिस मौके पर पहुँच कर कार्रवाई में जुटी है। पुलिस दोनों पक्ष के चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर् रही है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रूपडीह की बताई जा रही है।


मिली जानकारी के मुताबिक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रूपडीह में दो पट्टीदारों के बीच जमीनी विवाद में जमकर मारपीट व गोलीबारी की घटना घटी है। ग्रामीणों के अनुसार राजकिशोर साह और श्री नारायण साह में जमीन जोतने को लेकर विवाद हुआ। विवाद में गोली लगने से श्री नारायण साह जख्मी हो गए। 

जख्मी का इलाज निजी क्लिनिक में चल रहा है। वही पुलिस एक पक्ष के तीन व दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुटी है। घटनास्थल पर मुफस्सिल थाना की पुलिस कैम्प किये हुए है।

घटना के सम्बन्ध में सदर डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि दो पाटीदारों में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट व गोलीबारी की घटना हुई है। मुफसिल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार व्यक्ति को हिरासत में लिया है। जबकि जख्मी का इलाज चल रहा है।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट 

Suggested News