बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

घोर कलयुग : शिष्या के साथ रंगरेलियां मानते अर्धनग्न धराये गुरूजी, पहले जमकर की कुटाई, फिर कराई शादी

घोर कलयुग : शिष्या के साथ रंगरेलियां मानते अर्धनग्न धराये गुरूजी, पहले जमकर की कुटाई, फिर कराई शादी

NALANDA : वैलेंटाइन वीक चल रहा है। ऐसे में प्रेमी जोड़ों की कई खबरें भी सामने आ रही है। ऐसी ही एक खबर नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र से सामने आई है। जहां एक गांव गुरूजी को अपनी शिष्या के साथ बंद कमरे में रंगरलियां मनाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। जिसके बाद गुरूजी की पहले जमकर कुटाई हुई, फिर दोनों प्रेमी जोड़े की गांव वालों की मौजूदगी में शादी करवा दी गई। इसके बाद गुरूजी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान किसी ने शादी और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल कर दिया है ।

बताया जाता है कि गांव का ही एक युवक कोचिंग चलाता है। साथ ही घर-घर जाकर ट्यूशन भी पढ़ाता है। होम ट्यूशन के दौरान ही छात्रा के साथ अबैध संबंध बना लिया। ग्रामीणों को दो दिन पहले इसकी भनक लगी | इसके बाद लोगों ने  कोचिंग में ही दोनों आपत्तिजनक हाल में पकड़े गये। इसके बाद ग्रामीणों ने शिक्षक को लात-घूंसों से जमकर पीटा। रविवार की रात ग्रामीणों ने दोनों परिवारों की मदद से उनकी शादी करवा दी। यह पूरी घटना किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया। हालांकि, इस मामले में किसी पक्ष ने पुलिस से शिकायत नहीं है। घटना पूरे प्रखंड में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Suggested News