बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना के निर्भय सिंह हत्याकांड में 12 लोगों पर एफआईआर, आरोपियों की गिरफ़्तारी में जुटी पुलिस

पटना के निर्भय सिंह हत्याकांड में 12 लोगों पर एफआईआर, आरोपियों की गिरफ़्तारी में जुटी पुलिस

PATNA : मसौढ़ी अनुमंडल के भगवानगंज थाना क्षेत्र के बारा गांव में बीते दिन हुए हत्या मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। मृतक के भाई दीपक कुमार सिंह ने अपने भाई की हत्या के आरोप में कुल 12 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई हैं। मृतक के भाई दीपक कुमार का कहना है कि उसके भाई निर्भय कुमार सिंह के हत्या एक साजिश के तहत की गई है। 

पूरे मामले में दीपक कुमार ने निर्भय कुमार सिंह की हत्या के पीछे गोलू कुमार, गुंजन कुमार, भोला सिंह सहित कुल 12 लोगों के खिलाफ भगवानगंज थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भगवानगंज पुलिस पूरी तरह से एक्शन में दिख रही है। पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पूछताछ हेतु कई लोगों को हिरासत में लिया है। 

पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना में शामिल सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अपने सूत्रों की निशानदेही पर लगातार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। आपको बता दें की 28 तारीख की रात्रि निर्भय कुमार सिंह की हत्या उस वक्त अपराधियों ने घर से बुलाकर कर दी थी, जब वह अपने घर में खाना खा रहे थे। अपराधियों ने निर्भय कुमार सिंह को कुल 6 गोलियां मारी थी। जिससे निर्भय कुमार सिंह की मौत मौके पर ही हो गई थी।

पटना से सुजीत की रिपोर्ट 

Suggested News