वैशाली में आग का कहर, अलग-अलग पंचायतों में 21 आशियाने जले, हादसे में एक युवक की झुलसकर हुई मौत

वैशाली में आग का कहर, अलग-अलग पंचायतों में 21 आशियाने जले,

HAJIPUR : जिले में आग का कहर थमता हुआ नजर नहीं आ रहा  है। यहां राघोपुर एवं जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग पंचायत में आग लगने से 21 घर जलकर राख हो गए। वहीं एक युवक की आग में झुलसकर मौत हो गई। मृतक राघोपुर थाना के चांदपुर पंचायत निवासी पोर्टल राय के 22 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार बताया गया। जबकि एक बुजुर्ग आग में बुरी तरह झुलस गया। जिसका इलाज पीएमसीएच रेफर किया गया है। घायल बुजुर्ग राघोपुर पश्चिमी निवासी विलास पासवान बताया गया।

 मिली जानकारी के अनुसार राघोपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर पंचायत के नयकीपारी टोला में चंद्रदीप महतो के घर में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते भयावह रूप धारण कर लिया और अपनी चपेट में आसपास के 17 घरों को ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोग जुट गए। घटना की सूचना पर करीब चार दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घंटे करी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

वहीं चांदपुरा पंचायत में पोतन राय के घर में अचानक आग लग गयी। जिसमें उनके बेटे की आग में झुलसने से मौत हो गई। बगल के तीन घर आग की चपेट में आ गया। वहीं जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर पश्चिमी पंचायत में विलास पासवान के घर में आग लग गया जिसमें आठ बकरी झुलसकर मर गई। वहीं इस घटना में विलास पासवान बुरी तरह झुलस गया। उनका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है।

रिपोर्ट - रिषभ कुमार