बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भूमि विवाद में पड़ोसियों के बीच गोलीबारी, खूनी संघर्ष में गोली लगने से एक व्यक्ति की हुई मौत

भूमि विवाद में पड़ोसियों के बीच गोलीबारी, खूनी संघर्ष में गोली लगने से एक व्यक्ति की हुई मौत

CHHAPRA : छपरा में दो गुटों में खूनी संघर्ष देखने को मिला है। दोनों तरफ से चली गोली में एक पक्ष से एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दूसरे पक्ष से एक शख्स को जबड़े में गोली लगी है। घायल का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। जबकि गोली लगने से मृत व्यक्ति की पहचान  नवादा गाँव निवासी 50 वर्षीय गजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। 

बताया जा रहा है गजेंद्र सिंह अपने घर के पास थे, तभी पड़ोसी जलेश्वर सिंह अपने बेटों के साथ पहुंचे और गजेंद्र सिंह और उनके एक पुत्र पर गोलियां चलाने लगे, जिसमें गजेंद्र सिंह के माथे में गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दूसरे पक्ष के जलेश्वर सिंह के पुत्र को भी जबड़े में गोली लगने की बात सामने आई है जिसका इलाज सदर अस्पताल में हो रहा है। गोलीबारी का कारण भूमि विवाद को बताया जा रहा है।

सदर अस्पताल में परिजनों ने जमकर हंगामा किया और रिविलगंज थाना में पदस्थापित एक दरोगा पर मृतक के परिजन आरोप लगाते दिखाई दिए जिनको अन्य पुलिसकर्मियों ने तत्काल मौके से हटा दिया।

Suggested News