बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी, 12 लोग गंभीर घायल

पटना में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी, 12 लोग गंभीर घायल

पटना. राजधानी पटना में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी हुई है। इसमें 12 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना पटना के खिरीमोर थाने के आंचल टोला की है।

मिली जानकारी के अनुसार खिरीमोर थाने के आंचल टोला में भूमि विवाद को लेकर गुरुवार की रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। इस मारपीट के दौरान करीब 12 लोग घायल हो गये हैं। जिन्हें इलाज के लिए पालीगंज अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं घटना को लेकर खिरीमोर थानेदार ने कहा कि राम इकबाल सिंह और कारू सिंह के बीच मारपीट की घटना हुई है। हालांकि उन्होंने गोलीबारी से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ मारपीट हुई है। गोलीबारी नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Suggested News