बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पहले पत्नी पर की फायरिंग, फिर खुद को मार ली गोली, पांच साल की बेटी को छोड़ा अनाथ

पहले पत्नी पर की फायरिंग, फिर खुद को मार ली गोली, पांच साल की बेटी को छोड़ा अनाथ

ARA :  भोजपुर जिले में एक दंपति की मौत की घटना सामने आयी है। बताया जा रहा है कि यहां युवक ने पहले पत्नी की हत्या की, फिर खुद को गोली मारकर हत्या कर ली। इस दौरान लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल में भिजवाया।

घटना जिले के बड़हरा थाना के मनीछपरा की बतायी गई है। मृतकों की पहचान बड़हरा थाना क्षेत्र के मनीछपरा गांव निवासी स्व. शिरदा राय का 30 वर्षीय पुत्र विमलेश राय है और उसकी पत्नी 27 वर्षीया किरण देवी के रूप में हुई है। बताया गया कि विमलेश ने पहले पत्नी के सिर में गोली मारी और इसके बाद खुद के सिर में गोली मार ली। परिजनों ने बताया है कि विमलेश यादव की शादी वर्ष 2013 में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटकी सनदिया गांव में हुई थी। दोनों को एक 5 साल की बेटी है। जिसका नाम मुस्कान है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


अवैध संबंध का शक बना कारण

मृतक के बड़े भाई कमलेश राय ने बताया कि उनके छोटे भाई विमलेश यादव को अपनी पत्नी किरण देवी पर किसी और से संबंध होने का शक था। जिसको लेकर दोनों के बीच करीब डेढ़ महीनों से विवाद चला रहा था। कमलेश ने बताया कि आज सुबह में जब दोनों कमरे से बाहर नहीं निकले तो परिजन ने उसके दरवाजे को काफी खटखटाया और उन्हें आवाज भी दी। लेकिन दोनों में से किसी ने कमरे के अंदर से आवाज नहीं दी। इसके बाद उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। वहां देखा कि दोनों खून से लथपथ कमरे में पलंग पर मृत अवस्था में पड़े थे। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।

ससुराल से दूरी बनाने को लेकर था झगड़ा
 वहीं दूसरी ओर मृतका किरण देवी के भाई विनोद राय ने बताया कि पारिवारिक विवाद को लेकर 20 दिन पहले पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। उसकी बहन किरण देवी का कहना था कि विमलेश यादव अपने भाई से मेल-मिलाप ना रखे। इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद चला रहा था। इसी विवाद के कारण उसके जीजा विमलेश यादव ने पहले उसकी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने खुद को भी गोली मार ली।

फिलहाल, पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद कुछ स्पष्ट हो जाएगा।

Suggested News