बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग, गांव में दहशत

पटना में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग, गांव में दहशत

पटना. राजधानी पटना में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में अंधाधुंध फायरिंग हुई। फायरिंग से गांव में दहशत का माहौल बन गया। गोली की आवाज सुनकर लोग अपने-अपने घर में दुबक गए। घटना पटना के पालीगंज थाना का है। 

परियो गांव में शुक्रवार की रात परियो निवासी रंजन महतो और मोहन महतो के बीच अंधाधुंध फायरिंग हुई। वारदात की जानकारी मिलने के बाद पालीगंज थाना के पुलिस गांव में पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। वहीं, थानेदार ने कहा कि आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष में फायरिंग की घटना हुई है। पुलिस गांव में कैंप कर रही है।

Suggested News