बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ऑपरेशन अजय की पहली उड़ान : इजराइल युद्ध में फंसे 212 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया

ऑपरेशन अजय की पहली उड़ान  : इजराइल युद्ध में फंसे 212 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया

DELHI : हमास और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन अजय शुरू किया है। जिसके तहत आज 212 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया की विमान आज इजराइल से  दिल्ली पहुंची।  लोगों ने दिल्ली पहुंचते ही भारत सरकार को धन्यवाद दिया। उनका कहना है कि हम अब अपने देश में हैं, बहुत खुशी हो रही है। 

बता दें कि इस्राइल में भारतीय दूतावास यहां फंसे भारतीयों की मदद कर रहा है। भारतीय यात्रियों का पहले जत्थे ने गुरुवार को तेल अवीव से भारत के लिए उड़ान भरी थी। पहले जत्थे में 212 लोग शामिल शामिल हैं। भारतीय दूतावास उन लोगों की मदद करेगा, जो भारत जाना चाहते हैं। इसके लिए गुरुवार से पंजीकरण शुरू हो गया है। भारतीय नागरिकों के लिए एक हेल्पलाइन स्थापित की गई है। संघर्ष को देखते हुए एक दिन पहले 24 घंटे का नियंत्रण कक्ष स्थापित किया था।  

 इससे पहले इस बात की जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने प्रेसवार्ता मेंं बताया था कि फिलस्तीनी चरमपंथी आतंकवादी समूह हमास के साथ देश में चल रहे युद्ध के बीच इजराइल में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए पहला चार्टर विमान बेन गुरियन हवाई अड्डे से आज रात को रवाना होगा. उन्होंने कहा, "जैसा कि कल विदेश मंत्री ने घोषणा की थी, ऑपरेशन अजय को हमारे उन नागरिकों की इज़राइल से वापसी की सुविधा के लिए शुरू किया गया है जो वापस आना चाहते हैं. भारतीय नागरिकों को लेने के लिए पहली चार्टर उड़ान आज रात तेल अवीव पहुंचेगी." और कल सुबह भारत लौटने की संभावना है।

उन्होंने बताया था कि इजराइल में मौजूद 212 भारतीय रात 9 बजे विमान से 'पहले आओ पहले पाओ' के आधार पर भारत के लिए रवाना होंगे. हमला शुरू होने के बाद एअर इंडिया ने सात अक्टूबर से अपनी सभी उड़ानों को निलंबित कर दिया है। ऐसे में भारत लौटने में असमर्थ लोगों की मदद के लिए इस चार्टर विमान की व्यवस्था की गई है. भारतीयों से इसके बदले कोई किराया नहीं लिया जाएगा. उनकी वापसी का खर्च सरकार वहन करेगी।

भारतीय दूतावास ने विशेष उड़ान के लिए पंजीकृत भारतीय नागरिकों की पहली सूची ईमेल से भेज दी है. यह भी कहा गया कि अन्य पंजीकृत लोगों की सूची बाद की उड़ानों के लिए भेजी जाएगी। दूतावास का यह पोस्ट उसी सोशल मीडिया मंच पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर के संदेश के बाद आया है। जयशंकर ने बुधवार को 'ऑपरेशन अजय' शुरू करने की घोषणा की थी।


Suggested News