बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद हुई पहली बैठक, सिर्फ एक एजेंडा पर लगी मुहर, पढ़िए पूरी खबर

नीतीश मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद हुई पहली बैठक, सिर्फ एक एजेंडा पर लगी मुहर, पढ़िए पूरी खबर

PATNA : आज नीतीश कैबिनेट के विस्तार के बाद पहली बार मंत्रिपरिषद् की बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में केवल एक एजेंडा पर मुहर लगी है, जो ग्रामीण विकास विभाग से सम्बन्धित है। इस बैठक में आज जल जीवन हरियाली अभियान के विस्तारीकरण और इसके क्रियान्वयन के लिए वर्ष 2022-23 से वर्ष 2024-25 तक होने वाले कुल अनुमानित व्यय 12568.97 करोड़ रुपए को मंजूरी दी गयी। वहीँ जल जीवन हरियाली मिशन के विस्तारीकरण को मंजूरी दी गयी है। साथ ही इसके प्रशासनिक मद पर 2022-23 से वर्ष 2024-25 तक के लिए अनुमानित व्यय कुल 37.38 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गयी।


बताते चलें आज नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। इसके बाद विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। सीएम नीतीश कुमार ने जहाँ गृह विभाग अपने पास ही रखा है। 

वहीँ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के पास स्वास्थ्य और पथ निर्माण समेत कुल चार विभाग रहेंगे। तेज प्रताप यादव को इस बार वन एवं पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है। वित्त मंत्री विजय चौधरी को बनाया गया है। 

जबकि विधानसभा का अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को बनाया जाएगा। गौरतलब है कीजेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के 31 विधायक और एमएलसी ने आज मंत्री पद की शपथ ली है। राज्यपाल फागू चौहान ने महागठबंधन के सभी नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई।आरजेडी से सबसे ज्यादा 16 मंत्रीबने। जेडीयू से 11 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। वहीं, कांग्रेस से 2, हम से एक और एक निर्दलीय विधायक को मंत्री बनाया गया है।

Suggested News