बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

'पहले वोट देंगे फिर जाएंगे ससुराल', कटिहार में विदाई ना करने की मांग पर अड़ी नई नवेली दुल्हन, दूल्हे के साथ पहुंची मतदान केंद्र

'पहले वोट देंगे फिर जाएंगे ससुराल', कटिहार में विदाई ना करने की मांग पर अड़ी नई नवेली दुल्हन, दूल्हे के साथ पहुंची मतदान केंद्र

PATNA: पूरे देश में लोकसभा 2024 में दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। मतदाता सुबह से ही अपने अपने बूथ पर पहुंचकर मतदान कर रहे हैं। बिहार के पांच सीट भागलपुर, कटिहार, किशनगंज, बांका और पूर्णिया में मतदान चल रहा है। वहीं लोकतंत्र में मतदान के महत्व को समझना है तो आप कटिहार की इस घटना से समझ सकते हैं। कटिहार में शादी के तुरंत बाद एक दुल्हन अपने अधिकारी का प्रयोग करने मतदान केंद्र पर पहुंची। 

नई नवेली दुल्हन अपने पति के साथ मतदान देने पहुंची थी। वहीं नई नवेली दुल्हन को मतदान करते देख कई अन्य लोग भी मतदान को लेकर जागरुक हुए। पूरा मामला कटिहार का है। कटिहार रामकंठू महतो मध्य विद्यालय में मतदान के लिए नई नवेली दुल्हन अपने दूल्हे के साथ पहुंची थी। इस दौरान दुल्हन ने कहा कि, उसने अपने परिवार के सामने शर्त रखा था कि वह वोट देने के बाद ही उसकी विदाई करें।

दरअसल, शादी के तुरंत बाद नई नवेली दुल्हन श्वेता और उनके पति सुबोध मतदान के लिए कटिहार के बूथ पर पहुंचे। कटिहार रामकंठू महतो मध्य विद्यालय में मतदान करते श्वेता और उनके पति सुबोध कहते हैं कि मतदान बेहद जरूरी है, इसलिए वह भी अपनी पत्नी श्वेता के साथ मतदान स्थल तक श्वेता को मतदान करवाने पहुंचे हैं। पति सुबोध के यहां सातवें चरण यानी 1 जून को मतदान होना है। 

वहीं दुल्हन श्वेता ने बताया कि, वह ससुराल ना जाने की जिद्द पर अड़ी थी। उन्होंने अपने घर वालों से कहा था कि, हम वोट देने के बाद ही ससुराल जाएंगे। क्योंकि वोट देना अधिक महत्वपूर्ण है। वहीं श्वेता ने अन्य लोगों से भी वोट करने की अपील की है। वहीं श्वेता ने बताया कि इसके बाद उनकी विदाई होगी। 

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट  

Suggested News