बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सेल्फी लेने के दौरान सोन नदी में डूबी पांच लड़कियां, तीन का शव बरामद, दो अब भी लापता

सेल्फी लेने के दौरान सोन नदी में डूबी पांच लड़कियां, तीन का शव बरामद, दो अब भी लापता

AARA: बिहार में नदी में डूबने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। नदी में डूबने की खबर लगातार सामने आ रही है। ताजा मामला आरा का है। जहां सेल्फी लेने के चक्कर में पांच लड़कियां नदी में डूब गई है। वहीं तीन लड़कियों के शव को बरामद कर लिया गया है जबकि दो लड़कियां अब भी लापता हैं। दरअसल, आरा में सोन नदी में एक महिला सहित पांच लड़िकयां डूब गई। वहीं पांच लड़कियों में से तीन के शव को बरामद कर लिया गया है जबकि दो लड़कियां अब भी लापता हैं। 

इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीआरएफ और प्रशासनिक अधिकारियों को लेकर जमकर नारेबाजी की है। आक्रोशित परिजनों ने चांदी चौक पर सकड्डी-नासरीगंज हाईवे को जाम कर हंगामा करना शुरु कर दिया है। बता दें कि, भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के बहियारा सोन नदी में जिउचिया व्रत को पांच लड़कियां परिजनों के साथ आई थी। वहीं इस दौरान सेल्फी लेने के चक्कर में पांचों लड़कियां नदी की तेज धार में बह गई। लड़कियों ने एक दूसरे को बचाने की कोशिश की लेकिन पानी की तेज धार ने उन्हें अपने साथ बहा ले गई। 

वहीं डूबी हुई पांच लड़कियों में से तीन के शवों को रविवार की सुबह बरामद कर लिया गया। लेकिन दो लड़कियों की शव अब भी लापता है। जानकारी अनुसार रविवार की सुबह एसडीआरएफ और प्रशासनिक अधिकारियों के शव की खोजबीन करने के लिए नहीं पहुंचने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने तीनों शवों के साथ चांदी चौक पर सकड्डी-नासरीगंज हाईवे को जाम कर जमकर हंगामा किया।  

ग्रामीणों ने प्रशासन पर ठीक तरीके से कार्रवाई ना करने का आरोप लगा जमकर बवाल काटा है। वहीं  जिन लड़कियों का शव मिला है, उसमें चांदी निवासी चितरंजन वर्मा की पुत्री सुमन कुमारी, पूनम कुमारी और उदवंतनगर निवासी दशरथ यादव की पुत्री निशा कुमारी शामिल हैं। वहीं चांदी निवासी ददन राय की 20 वर्षीय विवाहित बेटी अनिता कुमारी, देवेंद्र वर्मा की 19 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी, नदी में डूबने के बाद लापता हो गई है। जिनका शव अब तक बरामद नहीं हुई है। बताया जा रहा कि रविवार की सुबह ग्रामीणों के प्रयास से तीन लड़कियों के शव बरामद किया गया है जोकि बहियारा के आसपास से ही मिले हैं। 

Suggested News