PATNA: 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार से मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों ने गठबंधन की है। इस गठबंधन का नाम I.N.D.I.A रखा गया है। वहीं अब इस गठबंधन में दरार देखने को मिल रही है। यही नहीं भाजपा का दवा है कि गठबंधन में टूट होना तय है। दरअसल, आज गठबंधन में दरार होने वाली सवाल इसलिए भी उठ रही है क्योंकि, आज दिल्ली में कांग्रेस की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खगरे ने अपने नेताओं को सातों सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करने का आदेश दे दिया है।
दरअसल, आज सीएम नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर गए हैं। जहां उन्होंने पहले अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल पर जाकर उनको श्रध्यांजलि दी। जिसके बाद उन्हेंने विपक्षी नेताओं से मुलाकात भी की। वहीं दूसरी ओर आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक बुलाई थी। वहीं इस बैठक में कांग्रेस मे लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए अपने कार्यकर्ताओं को दिल्ली की सातों लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी करने को कहा है।
बता दें कि, कांग्रेस के इस फैसले के बाद आम आदमी पार्टी में नाराजगी साफ झलक रही है। कांग्रेस के फैसले के बाद आम आदमी पार्टी की नेता प्रियंका कक्कड़ ने कहा है कि अगर कांग्रेस गठबंधन के लिए तैयार नहीं है तो INDIA की अगली बैठक में आप का जाना बेकार है। आप नेता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, 'अगर कांग्रेस ने पहले ही तय कर लिया है कि हमारे साथ गठबंधन नहीं करना है तो फिर हमारे लिए INDIA गठबंधन की अगली बैठक में जाना बेकार है। यह समय की बर्बादी है। पार्टी के शीर्ष नेता यह तय करेंगे कि अगली बैठक में शामिल होना है या नहीं।'
हालांकि, आम आदमी पार्टी के इन बयानों के बाद दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख अनिल चौधरी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। अनिल चौधी ने साफ किया है कि बुधवार को हुई बैठक दिल्ली में गठबंधन बनाने को लेकर नहीं थी और इसपर चर्चा नहीं हुई है। आम आदमी पार्टी अपनी तरफ से कयास लगा सकती है लेकिन गठबंधन पर फैसला कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा और इसके ऐलान भी वो करेंगे। हम यहां विपक्षी पार्टी के तौर पर हैं और भ्रष्टटाचार का मुददा अब उठाते रहेंगे। जानकारी अनुसार काग्रेस पार्टी की इस बैठक में 40 नेता मौजूद थे। इन सभी ने अपनी राय रखी है। बातचीत में कांग्रेस को कैसे मजबूत किया जाए इसपर गहन विचार-विमर्श किया गया है। बताते चलें कि INDIA की अगली बैठक मुंबई में 31 अगस्त औऱ 1 सितंबर को होनी है।