बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में बाढ़ः गंगा के रौद्र रूप से सहमा कटिहार, कई प्रखंडो में कटाव से हालात चिंताजनक, राहत सामग्री को तरसे लोग

बिहार में बाढ़ः गंगा के रौद्र रूप से सहमा कटिहार, कई प्रखंडो में कटाव से हालात चिंताजनक, राहत सामग्री को तरसे लोग

KATIHAR: बिहार में बाढ़ का क्या आलम है, यह तो सर्व विदित है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने बयान में कहा है कि 26 जिलों में बाढ़ का कहर टूटा है। इस बार बाढ़ की चपेट में वह इलाके भी हैं, जो हमेशा से इनसब से दूर रहे। इस बार भारी मात्रा में जमीन का कटाव भी देखा गया, जिस वजह से कई मकान और कई लोगों की संपत्ति बाढ़ में बह गई।

कटिहार में गंगा नदी में जल स्तर वृद्धि होने से कई इलाकों में जल प्रलय के हालात बन गए हैं। पहले से ही गंगा के रौद्र रूप के कारण बाढ़ के रेड जोन के रूप में चर्चा में रहने वाले अमदाबाद प्रखंड का हाल बेहाल होने लगा है। अमदाबाद में मुख्य बाजार के साथ-साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, थाना और प्रखंड कार्यालय परिसर में भी बाढ़ के पानी लोगों के लिए दहशत का कारण बना हुआ है। ज्यादातर जगहों पर बाढ़ का पानी ने प्रवेश कर लिया है। इससे लोगों की मुश्किलें कई गुना बढ़ गई हैं।

लोगों ने यह भी आरोप लगाए हैं कि इस हालात के बावजूद प्रशासन गंभीर नहीं है। अब तक उन लोगों को कोई राहत सामग्री नहीं मिली है। जिससे हालात और भी मुश्किल भरे होता जा रहा है। वहीं डीएम का कहना है कि प्रशासनिक कार्य पूरी गति से चलाए जा रहे हैं। लोगों को मदद भी मुहैया कराई जा रही है।



Suggested News