बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS : खगड़िया में रिंग बांध टूटने से कई घरों में घुसा बाढ़ का पानी, राहत कार्य में जुटी SDRF और NDRF की टीम

BREAKING NEWS : खगड़िया में रिंग बांध टूटने से कई घरों में घुसा बाढ़ का पानी, राहत कार्य में जुटी SDRF और NDRF की टीम

KHAGARIA : बिहार के कई जिलों में बाढ़ का कहर जारी है। खगड़िया जिला भी उनमें से एक है जहां बाढ़ ने कहर बरपाया है। जिले में रिंग बांध टूटने की वजह से बाढ़ का पानी तेजी से गांवों में फैल रहा है। 


मिली जानकारी के मुताबिक खगड़िया जिले में रिंग बांध टूट गया है। जिससे करीब 100 घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। घरों में एकाएक बाढ़ का पानी घुसने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। जान बचाने के लिए ग्रामीणों ने जीएन बांध पर शरण लिया है। जबकि आज जिले में तेज आंधी के साथ मुसलाधार बारिश भी हो रही है। 

इस वजह से लोगों की और अधिक मुसीबत बढ़ गयी है। हालाँकि त्वरित कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी डॉ. आलोक रंजन घोष ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम को रवाना कर दिया है। 

घटना परबता प्रखंड के जोरावरपुर पंचायत के नयागांव कज्जलबन वार्ड नं -17 की बताई जा रही है। बताया जा रहा है की रिंग बाँध टूटने से हज़ारों की आबादी प्रभावित हुई है। 

खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट 


Suggested News