हत्या का फूल प्रूफ प्लान हो गया फेल , पुलिस ने छात्रा के मर्डर केस से उठाया पर्दा, प्रेम प्रसंग में हुआ था वारदात

हत्या का फूल प्रूफ प्लान हो गया फेल , पुलिस ने छात्रा के मर्

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में बरामद नाबालिग छात्रा के हत्या मामले का महज 24 घंटे के अंदर पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्वेदन कर लिया है। पुलिस ने मामले के आरोपियों व कोचिंग संचालक को हत्या में प्रयुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है। बताते चलें कि पुरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के काटी थाना क्षेत्र के ढेवहा लिची गाछी का है। जहाँ लोगो ने 26 जनवरी की अहले सुबह एक नाबालिग छात्रा का डेड बॉडी देखा। जिसके बाद देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगो की भीड़ जुट गई। जिसके बाद मामले की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा कांटी थाना की पुलिस को दी गई। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

पुलिस ने डेड बॉडी का सबसे पहले किया शिनाख्त

घटना की सूचना पर पहुंची कांटी थाना की पुलिस ने मामले की जांच कर डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही बरामद डेड बॉडी की शिनाख्त करने में जुट गई। जिसके कुछ ही देर के बाद बरामद डेड बॉडी की शिनाख्त हो गई और बरामद डेड बॉडी की पहचान मीनापुर थाना के पानापुर ओपी के एक गांव के रहने वाली नाबालिग छात्रा के रुप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने आगे का अनुसंधान शुरु किया।

छात्रा कांटी में पढ़ती थी कोचिंग

पुलिस के अनुसंधान में मामला सामने आया कि मीनापुर थाना के पानापुर ओपी क्षेत्र के एक गांव के रहने वाली नाबालिग छात्रा तकरीबन 2 सालों से अपने घर से साइकिल से आकर कांटी थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास स्थित शारदा कोचिंग सेंटर में पढाई करती थी।

संचालक के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

पुलिस ने जब डेड बॉडी मिलने के बाद अनुसंधान शुरु किया तो उसे बडी कामयाबी तब हाथ लगी जब पुलिस को पता चला कि छात्रा का अपने कोचिंग संस्थान के संचालक के साथ पिछले 6 महीना से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस सूचना के बाद पुलिस ने कोचिंग संस्थान के संचालक विवेक कुमार को धर दबोचा। जिसके बाद पुलिस ने जब गिरफ्तार कोचिंग संस्थान के संचालक से पुछताछ शुरु किया तो पुरा मामला सामने आने लगा।

6 महीनो से दोनो में चल रहा था प्रेम प्रसंग

वही मामले में गिरफ्तार कोचिंग संस्थान के संचालक विवेक कुमार से जब कांटी थाना की पुलिस ने पुछताछ शुरु किया तो कई चौकाने वाले खुलासे विवेक कुमार ने कर दिया। विवेक ने बताया कि पानापुर ओपी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक नाबालिग छात्रा गिरफ्तार विवेक कुमार के कोचिंग में पिछले दो सालों से पढ़ती थी। इसी बीच 6 महीनो से विवेक कुमार को उस नाबालिग छात्रा से प्यार हो गया।

दोनो ने शिक्षक और छात्रा के रिश्ते को किया तार तार

वही पुलिस द्वारा गिरफ्तार कोचिंग संस्थान के संचालक विवेक कुमार ने बताया कि कोचिंग पढ़ाने के दौरान उस नाबालिग छात्रा से प्यार हो गया। जिसके बाद दोनो एक दूसरे से मिलने लगे। इस प्यार में दोनो की नजदीकियां इतनी बढ गई की दोनो फिजिकल रिलेशन में भी रहने लगे।

कोचिंग संस्थान के संचालक विवेक की होनी थी शादी

वही मामले में गिरफ्तार कोचिंग संस्थान के संचालक विवेक कुमार ने बताया कि उसके परिजनों ने उसकी शादी अप्रैल में तय कर दी थी और इसकी भनक छात्रा को चल गई थी। जिसके बाद वह विवेक पर शादी के लिए लगातार दवाब बनाया करती थी। शादी नही करने की सूरत में युवती विवेक के घर पर पहुंचने की धमकी देने लगीं थीं।

छात्रा के धमकी से परेशान होकर रास्ते से हटाने का किया फैसला

पुलिस के पुछताछ में कोचिंग संस्थान के संचालक विवेक कुमार ने पुलिस को बताया कि जब युवती लगातार शादी नहीं करने पर घर पहुंचने की धमकी देने लगीं तो फिर उसे रास्ते से हटाने का मन बना लिया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी।

बाजार घुमाने के नाम पर कोचिंग से लेकर निकला था

गिरफ्तार कोचिंग संचालक विवेक कुमार ने बताया कि पूरे प्रकरण के बाद 25 जनवरी को नाबालिग छात्रा कोचिंग पढ़ने पहुंची। जहां से उसे बाजार घुमाने के नाम पर बाइक से लेकर निकल गया। सबसे पहले दोनों मुजफ्फरपुर पहुंचे। जहां बाजार घूमने के बाद जब शाम का समय हुआ तो विवेक अपने प्रेमिका को वापस लेकर चला और कांटी थाना क्षेत्र के ढेवहा गांव के पास एक लीची गाछी में ले जाकर उसकी चाकु मारकर हत्या कर दी। इसके बाद छात्रा का बैग अपने साथ ले वहा से फरार हो गया।

हत्या स्थल से कुछ दूरी पर फेका बैग

वही जब कोचिंग संस्थान के संचालक विवेक कुमार ने अपनी प्रेमिका सह कोचिंग की छात्रा की चाकु मारकर हत्या कर दी। तब घटनास्थल से छात्रा का कोचिंग बैग लेकर विवेक वहा से निकल गया और कुछ दूरी पर आकर छात्रा का बैग फेक दिया। इसके बाद अपने घर जाकर सो गया।

हत्या का पहले से था फूल प्रूफ प्लान

पुलिस के पुछताछ में कोचिंग संस्थान के संचालक विवेक कुमार ने बताया कि जब छात्रा लगातार शादी नही करने पर घर पहुंचने की धमकी देने लगीं तो घटना के चार दिन पहले ही हत्या करने का फूल प्रूफ प्लान बन गया था। कांटी थाना क्षेत्र के एक दुकान से चार रोज पूर्व ही चाकू खरीद लिया। उसी चाकू से छात्रा की हत्या की। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार विवेक के निशानदेही पर बरामद कर लिया है। विवेक की निशानदेही पर छात्रा का बैग भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। साथ ही जिस बाइक से छात्रा को ले जाया गया था। उस बाइक को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

मुजफ्फरपुर से मणि भूषण शर्मा की रिपोर्ट